breaking post New

भीषण दुर्घटना-- कार के परखच्चे उड़े..पत्रकार का परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार.. दो की मौके पर हुई मौत-- सभी सवार गंभीर रूप से घायल..आईसीयू में भर्ती.. घायलों को मदद मिली देर से..।

कोटा डैम से पिकनिक मना कर बिलासपुर जा रहे पत्रकार अजय सिंह बिसेन और उनके परिवार का कार के टायर फटने से हुई दुर्घटना.... जिसमे की अजय सिंह के रिश्तेदार एवम साथी का हुआ निधन....।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
आर डी गुप्ता
 
बिलासपुर / कोटा :- कल देर साम हुए वाहन दुर्घटना में मिली जानकारी में कुछ नया अपडेट प्राप्त हुआ है, दुर्घटना ग्रस्त वाहन में पांच लोग बैठे थे। 
 
बिलासपुर निवासी पत्रकार अजय सिंह बिसेन उनकी धर्म पत्नी स्वर्णा सिंह , उनकी पुत्री पूर्वी सिंह, उनकी रिश्तेदार श्रेया सिंह (16 वर्ष) जो की बैकुंटपुर से थी , और एक साथी आरजू जैसवाल(24 वर्ष) जो की बिलासपुर पुलिस लाइन निवासी थे ।
 
पता चला हैं की देर रात अचानक कार के टायर फटने से दुर्घटना हुई है। यह हादसा टायर फटने से या किसी तेजरफ्तार बाहन को साइड देने से हादसा हुआ, पर जैसे भी हुआ कार दुर्घटना ग्रस्त होकर तीन बार पलटी खाई और कार के परखच्चे उडगये। रात होने से लोगो ने पुलिस को फोन किया किसी का फोन नही उठा फिर किसी तरह काफी देर में मदद मिली, तब तक सायद देरी की वजह से दो जाने चली गई। पत्रकार अजय सिंह बिसेन, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री अभी आईसीयू में एडमिट है बाकी श्रेया सिंह और आरजू जैसवाल का मौके पर ही मौत हो गाई है।

 
नया वर्ष आने वाला है. नएवर्ष कि पार्टियों का सिलसिला जारी हो गया है। सावधानी की बेहद जरूरत है, दुर्घटना से- देर भली। रोड एक्सीडेंट परिवार से बहुत कुछ छीन लेता है,लोगो को अनाथ बना देता। सभी का ईश्वर ध्यान रखें..आप भी अपना,अपने परिवार का ख्याल रखें ।
Get Loan

Comments