breaking post New

जेसीस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मुंगेली के तत्वावधान में.. किशोरावस्था में होने वाली मानसिक उतार चढ़ाव को. सही दिशा निर्देश व समाधान का हुआ.. एकदिवसीय सेमिनार।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली-- आप सभी जानते हैं कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण भाग होता है यही वह अवस्था होता है जिसमें किशोर को सही दिशा निर्देश कराने का उन्हें समय समय पर उनके विचारों से अवगत होकर सही दिशा दिखाना। हर मातापिता को इस अवस्था में अपने बच्चों के प्रति संवेदनशील होकर एकदम नम्र होकर उनसे फ्रेंडली रिश्ता कायम रखना चाहिए जिससे बच्चे भी खुलकर अपनी समस्या या फिर भावनाओं को खुलकर अपने मातापिता से कह सके क्योंकि किशोरावस्था ही हर किसी के लिए सबसे ज्यादा संघर्ष पूर्ण एवं तनाव की स्थिति रहती है यही वो समय है जिसमें बच्चे का नया पड़ाव शुरू होता है इसी समय यदि बच्चों के ऊपर ध्यान नहीं दिया गया तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है।


इस सेमिनार में मुख्य रूप से चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज दुर्ग के प्रोफेसर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ड्रॉ ओमेश खुराना व मुंगेली के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बच्चों और पेरेंट्स के सामने किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं का उदाहरण देकर अच्छे से बताया। मुख्य रूप से किशोरावस्था में मानसिक तनाव,सही मार्गदर्शन, समय को सही एडजस्ट नहीं कर पाना, छोटी छोटी बातों में चिड़चिड़ापन, अपने पेरेंट्स के साथ सही तालमेल न बैठा पाना, परीक्षा के समय सही निर्णय नहीं ले पाना आदि ऐसे और भी हैं जिनका समाधान या कम्युनिटी कैसे करना है बहुत अच्छे से बच्चों के सामने बताया गया खास करके परीक्षा के समय बच्चे बहुत डरे हुए रहते हैं इस विषय पर विशेष जोर देकर समझाया गया कि डरे नहीं कम नंबर भी आते हैं तब भी कोई बात नहीं अगली बार और ज्यादा मेहनत करके अच्छे अंक ले आऊंगा। कई बच्चे हीन भावना से ग्रसित रहते हैं इस विषय पर भी डॉक्टरों द्वारा उदाहरण देकर अच्छे से समझाया गया ।

जेसीस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मुंगेली के द्वारा समय समय पर ऐसे कई कार्यक्रम कराते रहते हैं जिससे बच्चों को सही दिशा निर्देश मिल सके।
Get Loan

Comments