breaking post New

सद्‌भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा नववर्ष मिलन समारोह एवं पत्रकारिता में लोकतंत्र की भूमिका विषय पर परिचर्चा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

इंडिया क्राइम न्यूज
 
बिलासपुर-- पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन सद्‌भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा आज 5 फरवरी को गीता देवी रामचन्द्र अग्रवाल विकलांग अनुसंधान एवं निःशुल्क सेवा केंद्र (अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिसर सीपत रोड, कोनी बाई पास मोपका में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में लोक तंत्र में पत्रकार की भूमिका पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट करने वाले समाज सेवी चिकित्सक, व पुलिस प्रशासन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार साथी भी सम्मानित होंगे। आयोजित कार्यक्रम में जय सिंह अग्रवाल (प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री छ. ग. शासन) 
मुख्य अतिथि तथा विधायक शैलेष पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे 
विशिष्ठ अतिथि के रूप में सर्वश्री निलेश विश्वास, (प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमोद नायक ( अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक), अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत), संतोष दुबे (मण्डी (अध्यक्ष), अंकित गौरहा (सभापति जिला पंचायत), जसवीर सिंह चावला (पूर्व विधायक प्रत्याशी बिल्हा), राजेश्वर भार्गव (सभापति - जिला पंचायत), अनील टाह (पूर्व बी. डी. एअध्यक्ष बिलासपुर), संतोष कौशिक (पूर्व जिला (पंचायत सदस्य) डा० उज्जवला खराड़े (पूर्व अध्यक्ष आप पार्टी), विनोद सिंह . वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद साहू (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफरा), धनीराम यादव (प्रभारी, समाजवादी पार्टी), रतन लाल डांगी (निदेशक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र), बी. एन. मीणा (पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर), दीप माला कश्यप (एडीशनल (आई.जी.), संतोष सिंह (जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर), हरिओम द्विवेदी (एस डी. एम. कोटा) कार्यक्रम में डा. शिल्पा कौशिक, वैज्ञानिक शामिल होंगे।


उपरोक्त जानकारी देते हुए सद्‌भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. गुप्ता ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि पूरे प्रदेश के भारी संख्या मे पत्रकार साथी सद्‌भाव पत्रकार संघ से जुड़े से जुड़कर न सिर्फ पत्रकारो के हित में कार्य कर रहे हैं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देने सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्री गुप्ता ने बताया, कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय महासचिव अखिल वर्मा संभागीय, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, संभागीय , उपा० राजेंद्र यादव, प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल सहित जिले के पदाधिकारी , सुधीर तिवारी आमिर अमीर खान, ललित गोपाल, भूषण श्रीवास, अनील श्रीवास, अनील गंधर्व सहित अन्य पत्रकार साथी प्रयासरत् है धन्यवाद ।

Get Loan

Comments