breaking post New

कन्नौजे रजक समाज द्वारा गाडगे जयंती के उपलक्ष में प्रतिभावान को पुष्पाहार एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया...इसी के साथ गाडगे जी की जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

इंडिया क्राइम न्यूज
 
बिलासपुर/कोटा-- कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति परिक्षेत्र- लमेर के तत्वाधान में गाडगे जयंती ग्राम मटसगरा में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक प्रतिनिधि श्री विकास सिंह ठाकुर जी एवं अध्यक्षता श्री दूजराम रजक जी ने किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र / छात्राओं को पुष्पाहार से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुरुषो के साथ-साथ सैकड़ो महिलाओं ने भी भाग लिया एवम बड़ी मात्रा में समाज की महिलाएं उपस्थित भी रहे ।



इस अवसर पर अतिथियों द्वारा गाडगे जी की जीवनी प्रकाश को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने की शपथ दिलाई गई । समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सखाराम निर्मलकर सचिव ने किया। उन्होने कहा कि हमें बाहरी कूड़ा-कर्कट की सफाई के साथ-साथ अपने अन्दर के बुरे विचारो को दूर करना होगा तभी स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी की जयंती मनाना सफल होगा। इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments