breaking post New

सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने शिवनारायण में एक पत्रकार सम्मेलन, सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें राज्य के कई जिलों के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

शिवरी नारायण में 20 जनवरी 26 को सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण इकाई के द्वारा विशाल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम और माता शवरी की पूजा आरती के साथ कार्य क्रम की सुरुआत स्कूल के नन्हे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ की गई।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष डी सी बघेल,कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्धकी,संभाग अध्यक्ष बिलासपुर कन्हैया यादव,संभाग अध्यक्ष दुर्ग सुधीर सोनी, सहित जिला अध्यक्षों और सभी पत्रकारों ने श्री राम और माता शवरी की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आगे के कार्यक्रम की शुरुवात की।

पत्रकार सम्मेलन सम्मान समारोह कार्यक्रम में संत शिरोमणि श्री श्री 1008 हनुमत उपासक परम पूज्य बाबा रामगोपाल दास जी महराज देवरगढ़ा वाले  मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उनका सम्मान शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता के साथ सभी पदाधिकारियों ने किया और संत जी का आशीर्वाद पत्रकारों को प्राप्त हुआ।

 अति बिशिष्ट अतिथि बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे भी मंच पर उपस्थित रही इनका सम्मान शाल श्रीफल प्रतिकचिन्ह,पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने किया साथ मे सभी प्रदेश,संभाग,जिला,ब्लाक के पदाधिकारियों एवम पत्रकारों ने सम्मान किया। साथ ही मंचस्थ सभी जनप्रतिनिधियों के भी सम्मान किया गया।
कार्य क्रम की अध्यक्षता सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष। आर डी गुप्ता ने की और मुख्य अतिथि संत शिरोमणि श्री श्री 1008 रामगोपाल दास जी महराज ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता को माला पहनाकर शाल ओढा कर आशीर्वाद प्रदान किया।

वंही अति बिशिष्ट अतिथि विधायक बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे ने भी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर मंच में सम्मनित किया और प्रणाम कर साथ एवम सहयोग देने  का आशीर्वाद लिया, और पत्रकारों को हर संभव मदद करने का वादा किया।
 सम्मेलन में पत्रकारों के सम्मान के लिए हर सम्भव मदद का सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया साथ ही सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून  लागू करने के साथ ब्लाक,तहसील स्तर के पत्रकारों चाहे वह प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,बेवपोर्टल जैसी किसी भी समाचार एजेंसी से जुड़े हो सभी को पत्रकार सुरक्षा कानून के अंदर लेने की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

 विधायक कविता प्राण लहरे जी से वरिष्ठ पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्धकी ने प्रेसवार्ता में प्रश्न किया कि पत्रकारों को देश का चौथा स्तंभ नेता कहते है पर कंही संबैधानिक रूप से आज तक किसी ने मान्यता नही दी क्या आप छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हित एवम सम्मान में यह प्रश्न बिधान सभा मे उठाएंगी- उन्होंने कहा कि यदि बोलने का अवसर मुझे मिला तो मैं अवश्य ही पत्रकार सुरक्ष कानून एवम पत्रकारों को चौथा स्तंभ को बैधनिक मान्यता की  बात सदन में रखूंगी।

 पत्रकार सम्मेलन के मंच से प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष द्वय डी सी बघेल, राशिद जमाल सिद्धकी,मनीष शर्मा,सतेंद्र वर्मा,प्रशांत गुप्ता, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर कन्हैया यादव,संभाग अध्यक्ष दुर्ग सुधीर सोनी, विनोदराय सागर,प्रीति सोनी,पूनम सिंह,सूचित मरावी, आमिर रजा, नत्थू राम प्यासी,सहित सभी प्रमुखों ने पत्रकार साथियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर सुख दुःख में चलने की बात कही संघ को पूरे प्रदेश में और अधिक मजबूत करने का सभी ने संकल्प लिया।  सभी पत्रकारों एवम समाजसेवी, स्कूल के छात्रों, रक्तदाताओं, स्वास्थ कर्मियों,शिक्षकों, बिभिन क्षेत्र की प्रतिभाओं का माला पहनाकर ,प्रस्सति पत्र एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने साथ स्वादिस्ट भोजन सामूहिक रूप से नववर्ष मिलन के अवसर पर किया एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां दीं।
 जांजगीर चाँपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदार एक वर्ष के लिए शुभम मिश्रा को दी गई। जिला और ब्लाक का गठन भी किया गया। नए सदस्य भी बनाये गए।
इस सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के नववर्ष मिलान,पत्रकार सम्मान समारोह, रक्दान के आयोजन शिवरीनारायण में दूर दराज से दुर्ग, गंडई, रायपुर,बिलासपुर,जांजगीर,सक्ती, शिवरीनारायण, पामगढ़, कोटा, कोरबा,मुंगेली, चिरमिरी,नागपुर, कोरिया सहित अन्य जगहों से भी पत्रकारों ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में शुभम मिश्रा,अशोक गुप्ता,उमाशंकर साहू, अजय जाहिरे, भरत आदित्य सहित इनके साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Get Loan

Comments