breaking post New

*प्रदेश में कोरोना कंट्रोल कहें, या कोरोना का कहर कहें, लापरवाही, और संक्रमण स्वास्थ्य महकमें की चिंता जरूर बढ़ा रहें है।*

*प्रदेश में कोरोना कंट्रोल कहें, या कोरोना का कहर कहें, लापरवाही, और संक्रमण स्वास्थ्य महकमें की चिंता जरूर बढ़ा रहें है।*
*छ ग प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम होंने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश में संक्रमण डेढ़ लाख के पार पहुँचा।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*15/10/2020*

*बिलासपुर*---प्रदेश की अगर बात करें तो कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नही ले रहा है। छ ग में 1,50,650 से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो गए है। साथ ही 1339 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

लगातार कोरोना के संक्रमण के केस बढ़ने से स्वस्थ बिभाग के लिये चिन्ता और चुनौती का विषय है।

 बिगत दिन बुधवार को प्रदेश में 2830 संक्रमित मिले है। और 33 लोगो की संक्रमण से मृत्यु भी हुई है। जिसमें 16 लोगो की मृत्यु चौबीस घंटे के अंदर हुई है है और 17 लोगो की मृत्यु उसके पहले हुई है। जिसकी जानकारी कल  बिभाग को मिली।  

आने जाने और लापरवाही से कोरोना संक्रमण रायपुर से बाहर के जिलों  में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जो सभी के लिये चिन्ता का विषय है। जब तक कोरोना की दवा नही तब तक लापरवाही नही।
न्यायधानी बिलासपुर में भी फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ता नजर आ राह है बुधवार को 172 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से फिर नागरिकों की चिंता बढ़ी है। शहरी क्षेत्र में 97 और ग्रामीण क्षेत्र में 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
Get Loan

Comments