breaking post New

*जोगी निवास गौरेला पेंड्रा से अमित जोगी ने अपने कार्यकर्ता प्रमुखों की बैठक में, राय सुमारी कर, न्याय यात्रा को जन जन तक ले जाने का किया ऐलान। कहा मरवाही की जनता देगी अपने कमिया जोगी जे के साथ हुए षडयंत्र का जबाब।*

*जोगी निवास गौरेला पेंड्रा से अमित जोगी ने अपने कार्यकर्ता प्रमुखों की बैठक में, राय सुमारी कर, न्याय यात्रा को जन जन तक ले जाने का किया ऐलान। कहा मरवाही की जनता देगी अपने कमिया जोगी जे के साथ हुए षडयंत्र का जबाब।*
*सेक्टर प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक मे अमित जोगी ने किया एलान, मरवाही के साथ हूए अन्याय के खिलाफ, न्याय यात्रा लेके जन जन तक पहुंचेगी जनता कांग्रेस*

 *अमित जोगी ने संबोधन में कहा कि मेरे पिताजी और मुझसे राजनीतिक बैर समझ में आता है, पर जोगी जी की बहू को दुश्मनी का शिकार बनाने की सजा मरवाही की जनता जरूर देगी।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*20/10/2020*

*बिलासपुर*--- चुनाव से अलग होने के बाद भी अमित जोगी की मरवाही क्षेत्र में सक्रियता जारी बैठकों का दौर सुरु, आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला स्थित जोगी निवास में मरवाही विधानसभा के सभी सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ स्तर के सक्रीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाओं से अवगत कराया बैठक में जोगी जी के ही चिर परिचित अंदाज मे अमित जोगी ने सभी के सामने हाथ जोड़ कर खुद को कमिया बताया।और  सभी से उनका आदेश पर्चियों के माध्यम से माँगा ।
बैठक के बाद अमित जोगी ने स्पष्ट शब्दों मे उस आदेश को बताया जो उन्हे लिख के कहा गया था, उन्होने कहा की मरवाही के साथ हूए इस अन्याय के खिलाफ आप सब के आदेशानुसार अब हम न्याय यात्रा लेके जन जन तक जायेंगे। मरवाही के हर गांव मे हर गली मे जनता कांग्रेस की न्याय यात्रा निकलेगी जो वोट के लिए नही पर उससे भी महत्वपूर्ण मांग के लिए होगी, न्याय के लिए होगी। और मुझे पुरा विश्वास है की मरवाही अपने कमिया स्व. अजित जोगी  और उनके परिवार के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ न्याय जरूर करेगी।

अमित जोगी ने कहा की मेरे पिता स्व.श्री अजित जोगी जी के जीते जी और उनके स्वर्गवास के उपरांत भी सत्ता मे बैठे लोगों ने उनका अपमान किया, मुझे हमेशा ही अपनी ओछी राजनीति के चलते परेशान किया जाता रहा। मुझसे और मेरे पिता से बैर तो फ़िर भी समझ आता है किन्तु मेरे 2 माह के पुत्र की माँ और स्व.जोगी जी की पुत्रवधु को राजनीतिक दुश्मनी का शिकार बना के इस सरकार ने सभी राजनीतिक सुचितओं का उल्लंघन कर दिया है जिसकी सजा मरवाही की जनता मरवाही का परिवार इन्हे जरूर देगा।

अपने सम्बोधन मे अमित जोगी ने साफ संकेत देते हूए कहा की कुछ लोग इस गलत फहमी मे हैं की जोगी परिवार को चुनाव लड्ने से रोक कर उन्होने जोगी परिवार को खत्म कर दिया है। पर मैं उन्हे केह देना चाहता हूँ की ये पिक्चर का अन्त नही है, पिक्चर अभी बाकी है। वो हमे चुनाव से दूर कर सकते हैं मरवाही से नही। न्याय तो होके रहेगा। बैठक मे सभी बूथ और सैक्टर से आए नेताओं ने अपने अपने विचार रखें जिसमे स्पष्ट रुप से सरकार के खिलाफ आक्रोश सामने आया। सभी ने एक राय मे इस अपमान और अन्याय का हिसाब लेने की बात कही।
Get Loan

Comments