breaking post New

*पाली के पत्रकार कमल महन्त के घर रात को एस आई अशोक शर्मा ने बिना महिला पुलिस स्टाफ के मारा छापा, महिलाओ के साथ किया धक्का मुक्की, अभद्र ब्योहार,पत्रकार के भाई को एक मामले में किया गिरफ्तार,महिला ने अभद्रता मामले की पाली थेन में की शिकायत। नही दर्ज हुआ अपराध। न ही कराया पुलिस ने मुलाहिजा।*

*पाली के पत्रकार कमल महन्त के घर रात को एस आई अशोक शर्मा ने बिना महिला पुलिस स्टाफ के मारा छापा, महिलाओ के साथ किया धक्का मुक्की, अभद्र ब्योहार,पत्रकार के भाई को एक मामले में किया गिरफ्तार,महिला ने अभद्रता मामले की पाली थेन में की शिकायत। नही दर्ज हुआ अपराध। न ही कराया पुलिस ने मुलाहिजा।*
*बहुचर्चित एवं विवादित एसआई अशोक शर्मा के भीतर का जागा जेम्सबांड, कटघोरा स्थान्तरण के साथ बदले की भावना से एक पत्रकार के घर रात में छापा मारकर उसके भाई को किया गिरफ्तार, घर की महिलाओं से की हाथापाई और बेहूदा हरकत*

*आर डी गुप्ता* 
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--पाली* -- इस समय पत्रकारों पर चारो तरफ पुलिसिया दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकारों की लेखनी को कुचलने की पूरी कोशिस की जा रही है। फिर चाहे बस्तर में कमल शुक्ल की कलम को तोड़ने की कोशिस हो या फिर अम्बिकापुर के पत्रकार मनीष सोनी के ऊपर अपराध दर्ज कर कलम को कुचलने के प्रयास हो। 

अब कोरबा जिले के पाली ब्लाक के जुझारू पत्रकार कमल महन्त ब्लाक अध्यक्ष को पुलिसिया धमकी, एक एस आई के द्वारा झूठे मामले में फ़साने की हो, या फिर उसके घर मे रात में छापा मारने की हो बिना महिला स्टाफ के महिलाओ के साथ बदतमीजी धक्का मुक्की, हाथों से पकड़ जमीन में पटकना हो। यह अब आम बात हो गई है।

हमेशा से विवादों से चोली दामन का नाता रखने वाले पाली थाने में पदस्थ बहुचर्चित एसआई अशोक शर्मा का स्थान्तरण कटघोरा थाना में होते ही उनके भीतर का जेम्सबांड जाग गया और वे पाली के एक युवा पत्रकार के घर पर छापामार कार्यवाही के तहत उनके भाई को तीन माह पूर्व घटित एक सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
*साथ ही घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें चोटिल भी कर दिया।पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत पाली थाने में की है*

थाना पाली में पदस्थ रहे एसआई अशोक शर्मा का हमेशा विवादों से रिश्ता रहा है।तथा इनके अबतक के कार्यकाल में अनेकों अनुचित कारनामे सामने आए।जहां पाली में अपने पदस्थापना काल के दौरान से उन्होंने स्थानीय पत्रकारों को भी अनेक बार अपने रंजिश का निशाना बनाया लेकिन वे इस कुत्सिक प्रयास में सफल नही हो पाए।गत कुछ दिनों पूर्व उनका स्थान्तरण कटघोरा थाने हुआ।जहाँ आमद देने के साथ ही पाली के युवा पत्रकार एवं छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पाली ब्लाक अध्यक्ष कमल महंत के भाई दीपक महंत के साथ तीन माह पूर्व घटित एक सड़क दुर्घटना के मामले में पंजीबद्ध अपराध को अपना ढाल बनाते हुए बीते 21 अक्टूबर बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे एकाएक पत्रकार के घर दबिश देकर उनके भाई को पकड़ा।इस दबिश से हड़बड़ाए घर की महिलाओं ने जब कारण जानना चाहा तो तेवर में आए एसआई अशोक शर्मा ने अपना पुलिसियागिरी दिखाते हुए ना सिर्फ महिलाओं से बदतमिजी किया बल्कि एक महिला का हाथ खींचकर मारने पीटने की भी धमकी दी जिससे महिला के हाथ मे चोट आई।जिसके बाद दो अन्य पुलिस कर्मी के साथ आए एसआई अशोक शर्मा पत्रकार कमल महंत के भाई को अपने साथ लेकर चले गए। इस समय कोई महिला पुलिस कर्मी को घर मे रात को छापा मरते समय नही रखा जो महिलाओं से बात करसकती।सबसे बड़ी बात उस समय यह रही कि एक पुरुष पुलिस अधिकारी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए किस अधिकार के तहत महिला को हाथ लगाया।

बता दें कि पाली थाना में रहने के दौरान एसआई अशोक शर्मा के खिलाफ महिलाओ से बदतमीजी, डरा- धमका कर वसूली, मांग पूरी नही होने पर झूठे मामले पंजीबद्ध किया जाने के अलावा कई शिकायतें की जांच आईजी बिलासपुर रेंज श्री दीपांशु काबरा जी के पास लंबित है।और उसी परिपेक्ष्य में एसआई अशोक शर्मा का स्थान्तरण 3 दिन पूर्व कटघोरा थाने में किया गया।और वहां पत्रकार कमल महंत के भाई के खिलाफ पंजीबद्ध अपराध में बदले की भावना को लेकर उन्होंने अपने कानूनी दायरे से परे कृत्य को अंजाम दे डाला।

उल्लेखनीय है कि पत्रकार कमल महंत अपनी रिपोर्टिंग में एसआई अशोक शर्मा के रांग फूल पोलिसिंग की चर्चा करते थे।जिसे लेकर बदला लेने की नीयत से कटघोरा में जाते ही उक्त एसआई का जेम्सबांड खून जाग उठा और पत्रकार के भाई के खिलाफ मोटर साइकिल दुर्घटना की तीन माह पुरानी रिपार्ट पर बिना महिला स्टाफ लिए उनके घर ऐसा छापा मारा कि जैसे किसी आईएसआई के आतंकवादी को पकड़ने गए हों। 

*दुर्घटना के बाद अभद्र व्यवहार के मामले पर पुलिस ने लगाया अतिरिक्त धाराएं:-* अभियुक्त दीपक महंत के साथ 3 माह पुरानी घटित सड़क दुर्घटना में मौके पर पहुचे डायल 112 की टीम के साथ कथित अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले में कटघोरा पुलिस द्वारा धारा 186, 249, 506, 332 और 353 के तहत क्राइम रजिस्टर्ड किया गया।लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर बनाने के लिए एक ही प्रकृति के तीन अपराध धारा 186,  332, 353 कायम कर दिया गया।जबकि पुलिस स्टाफ के साथ बदतमीज़ी होने के मामले में शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न किये जाने को लेकर धारा 186 ही काफी है।इसके विपरीत इसमें 2 गैर जमानती धारा लगाकर अभियुक्त को आदतन अपराधी बनाने की कोशिश कटघोरा पुलिस द्वारा की गई।जहाँ इसका पूरा फायदा  एसआई अशोक शर्मा ने उठाया।

अशोक शर्मा का बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापना कार्यकाल भी बहुत ही संदेहास्पद व विवादित रहा।बिलासपुर रेंज के आईजी श्री दीपांशु काबरा जी को अशोक शर्मा के अवैध एक्शन प्लान से संबंधित शिकायत दी जा चुकी है।अब कटघोरा थाने में रजिस्टर्ड दीपक महंत के खिलाफ जमानती धारा को किस तरह अनाधिकृत रूप से पुलिस ने गंभीर बनाया उसपर शिकायत दी गई।

महिलाओं के साथ घर मे घुस कर जबरदस्ती करना, रात के समय अभद्र ब्यवहार करना एक जिम्मेदार पुलिस एस आई को शोभा नही देता यह अच्छे आचरण के खिलाफ है।महिला की शिकायत पर पाली थाना उस एस आई पर क्या कार्यवाई करता है, उच्च अधिकारी इस मामले को किस तरह से संज्ञान में लेते है यह समय ही बताएगा।
Get Loan

Comments