breaking post New

*पंद्रह बर्षीय नाबालिक लड़की की गला रेत कर जघन्य हत्या, जाँच में लगी पुलिस, मामला थाना बाँकी मोगरा बलगी का,*

*पंद्रह बर्षीय नाबालिक लड़की की गला रेत कर जघन्य हत्या, जाँच में लगी पुलिस, मामला थाना बाँकी मोगरा बलगी का,*
*नाना के घर रह रही नातिन की गला रेत कर निर्मम हत्या, एसईसीएल की बलगी कालोनी में सनसनी का माहौल*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*-- कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत बलगी में एक नाबालिक लड़की की हत्या कर दी गयी है, का मामला प्रकाश में आया है।

एसईसीएल की बलगी परियोजना में कार्यरत ब्लास्टिंग कैरियर लक्ष्मण के विभागीय आवास में किशोरी अपने नाना के साथ रहती थी । नाना लक्ष्मण ड्यूटी पर गए हुए थे, उस वक्त किशोरी घर पर अकेली थी ।

 बलगी कालोनी के क्वार्टर नम्बर डी एस 262 में जिसकी हत्या हुई है उसका नाम भूमि सोनवानी उम्र करीब 15 वर्ष है। लड़की के माता-पिता खेती-किसानी के काम से गृह ग्राम गए थे और घर पर नाना के साथ वह रह रही थी । 

गुरुवार को दूसरे शिफ्ट की ड्यूटी कर रात करीब 12 बजे जब नाना घर लौटे तो नातिन की रक्त रंजित लाश मुख्य दरवाजे के पास ही पड़ी  मिली। प्रथम द्रष्टया गला रेतकर हत्या की गई प्रतीत होती है। 

रात में सूचना मिलते ही सीएसपी दर्री खोमन लाल सिन्हा व बांकी मोगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त मकान को सील कर दिया।

 आज सुबह से मौके पर तफ्तीश जारी है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। कालोनी वासियों में हत्या की घटना से असुरक्षा महसूस की जा रही है। हत्या की वजह तलासने में पुलिस लगी हुई है। इस हत्या के रहस्य का खुलासा जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगा।
Get Loan

Comments