breaking post New

*बेलगहना के सचिव हरिकीर्तन व अन्य पर गबन एवम अनियमितता के आरोप में दर्ज हुआ अपराध।*

*बेलगहना के सचिव हरिकीर्तन व अन्य पर गबन एवम अनियमितता के आरोप में दर्ज हुआ अपराध।*

*जनपद पंचायत कोटा के सहायक लेखापाल दिनेश पाण्डेय ने पुराने गबन के आरोप के मामले में दर्ज कराई एफ आई आर।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर-- कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलगहना के सचिव हरिकीर्तन व अन्य के ऊपर 2018 के एक प्रकरण के मामले में दोषी पाए जाने के कारण अपराध दर्ज कराया गया।*

*कोटा जनपद पंचायत के सहायक आंतरिक लेखपाल दिनेश पाण्डे ने कोटा थाने में अपराध दर्ज कराया, पुलिस ने भा द बि संहिता की धारा 120बी,409,420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।*

*मिली जानकारी के अनुसार मामला 2018 का है बाजार की नीलामी शासकीय रेट के हिसाब से 2लाख पचास हजार से बोली सुरु करनी थी,या इस राशि से ऊपर ही नीलामी में ठेका देना था, परन्तु बेलगहना पंचायत के सचिव और उनके सहयोगियों ने बोली पैंतालीस हजार से सुरु करके काम रेट पर ही अपने परिचितों को लाभ दिला दिया। किसी ब्यक्ति ने तीन लाख तक बोली लगाई थी फिर भी मनमानी की गई, जबकी नियमानुसार एक लाख से ऊपर की नीलामी में 15 दिन पहले पेपर में इश्तहार प्रकाशित कराना पड़ता है। और बोली के दिन जनपद पंचायत का एक अधिकारी कर्मचारी बतौर प्रतिनिधि उपस्थिति रहना अनिवार्य होता है।परंतु इस तरह के किसी भी नियम का पालन नही किया गया है, पूरी तरह से मनमानी,अनियमितता,और सरकारी राशि लगभग एक लाख तिरपन हजार रुपये अनियमितता गबन का जाँच में दोषी पाया गया था। देर से  ही सही पर कार्यवाई हुई*

Get Loan

Comments