breaking post New

पेंड्रारोड़ उप संभाग के निवर्तमान और बर्तमान में पदस्थ डाक निरीक्षक का साल श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान।

नव पदस्थ इंस्पेक्टर अनिल कुमार जगत ने किया पदभार ग्रहण.. परमेश्वर कुर्रे प्रमोशन में गए रायगढ़.. दोनों का किया गया सम्मान।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा-बिलासपुर-- बिलासपुर संभाग के उप संभाग पेंड्रा के डाक निरीक्षक परमेश्वर कुर्रे जी प्रमोशन ले कर उप डाक अधीक्षक टूर के पद पर रायगढ़ पदस्थ हुए,
 
वहीं पेंड्रारोड़ उप संभाग के नए डाक निरीक्षक के पद पर अनिल कुमार जगत जी ने आज पद भार ग्रहण कर अपनी सेवाएं देने लगे।आप इसके पहले भानुप्रतापपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
आज पदस्थापना के दौरान परमेश्वर कुर्रे जी और अनिल कुमार जगत जी दोपहर में कोटा पोस्ट ऑफिस पहुँचे, कोटा के उप डाकपाल बि पी लहरे जी, और वरिष्ठ एजेंट प्रशांत कुमार गुप्ता एवम पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने निवर्तमान इंस्पेक्टर परमेश्वर कुर्रे जी के मिलनसार ब्यौहार और अच्छे कार्यों को याद करते हुए साल, श्रीफल,पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मान करते हुए बिदाई दी। परमेश्वर कुर्रे जी ने कहा- आप सभी का मुझे भरपूर सहयोग और प्यार मिला है तभी मैं अपने कार्य मे इतना आगे बढ़ पाया हूँ और सभी के प्यार और आशिर्बाद से प्रमोशन में उप डाकअधीक्षक टूर बन कर रायगढ़ जा रहा हूँ पर यंहा के सभी सहयोगी मित्र आप सभी मुझे हमेशा याद आएंगे।
 
साथ ही नव पदस्थ इंस्पेक्टर अनिल कुमार जगत जी को भी उक्त सभी ने साल,श्रीफल,
पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया,
 
नवपदस्थ इंस्पेक्टर अनिलकुमार जगत जी ने कहा कि- आप सभी से ताल मेल बनाकर काम करेंगे, सभी मिलकर डाक विभाग की साख और ब्यवसाय को और अधिक बढ़ाएंगे।
 
इस अवसर पर सभी बीपीएम जीडीएस के समस्त कर्मचारी स्टाफगणों ने भी पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेट कर, उक्त अधिकारियों का सम्मान किया।
Get Loan

Comments