breaking post New

सेजेस कोटा में.. मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

करगी रोड-- लोकसभा चुनाव 2024 पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में होने वाला है।चुनाव को ले कर जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली हैं वहीं प्रशासनिक अमला भी निर्वाचन को ले कर लगातार मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है।

इसी परिपेक्ष्य में मतदान दलों के अधिकारियों का करगीरोड, कोटा के सेजेस स्कूल में प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।अनुविभागीय अधिकारी एवं ए आर ओ के मार्गदर्शन में कुल 10 कक्षों में 24 मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा आज पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता हेतु अधिकारियों को मतदान की तैयारी से ले कर सामग्री जमा करने तक की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। ईवीएम की तकनीकी जानकारी सहित कुशलता पूर्वक संचालन प्रायोगिक तौर पर सिखाया गया।साथ ही मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान एवं प्रक्रिया सिखलाई गई।मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान अधिकारियों के संदेह एवं जिज्ञासा शांत कर संतुष्ट किया गया।

आज प्रथम दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कोटा एस डी एम, संयुक्त कलेक्टर श्री युगल किशोर  उर्वशा जी,तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा जी, एवम समस्त नायाब तशीलदार ,एवम निर्वाचन मास्टर  मौजूद रहे।
Get Loan

Comments