*छत्तीसगढ़ की धरती को शर्मशार करने वाले आरोपी हैवान को कानून बख्शेगा नही।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--* मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर्ग जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक वहशी दरिंदे ने मानवता को शर्मसार करते हुए तीन साल की मासूम बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
हैवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अभिषेक पल्लव जी के निर्देश पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना की गई और त्वरित कार्रवाई की गई है।
डायल 112 से थाना प्रभारी वैशाली नगर बीएल साहू को सूचना प्राप्त हुई कि वृन्दा नगर कैम्प एक में तीन साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है. थाना प्रभारी तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुए.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया. जहां से 3 साल की बच्ची और उसके परिजनों को थाना रवाना किया. पुलिस ने आरोपी मनमोहन कुमार को आंध्रा स्कूल के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने लेकर आई. जहां कार्रवाई की जा रही है.
थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 92/2022 धारा 376 ,450 IPC और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध क़ायम किया गया है. साथ ही तत्काल बच्ची को प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है. अपराधी मनमोहन को घेराबन्दी कर गिरफ़्तार कर लिया गया है,पुलिस की त्वरित कार्यवाई से आरोपी हैवान पकड़ा गया। लेकिन ऐसी घटना से फिर एक बार दिल दहल उठा।

Comments