breaking post New

गाँव के बांध में एक युवक की मृत अवस्था मे तैरती मिली लास से आपराधिक घटना की जताई जा रही आसंका,पुलिस जाँच में लगी।

गाँव के बांध में एक युवक की मृत अवस्था मे तैरती मिली लास से आपराधिक घटना की जताई जा रही आसंका,पुलिस जाँच में लगी।
बिलासपुर – इस समय बिलासपुर जिले के जंगल से लगे गांवों और डैम पिकनिक स्पॉट जैसी जगहों में आपराधिक गतबिधियाँ थमने का नाम नही ले रही है। बिगत दिनों कोटा डैम में भी एक तैरती लास मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया के सुखनइया बाँध में आज एक युवक की तैरती हुई लाश ग्रामीणों को दिखी ग्रामीणों ने इस घटना की  सूचना  कोटा थाने को दी , सूचना पर  कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मृतक की पहचान कराई । 
आसपास के ग्रामीण पहुचकर मृत व्यक्ति की पहचान करने की कोसिस में लगे थे , एक ब्यक्ति ने बताया कि  ग्राम पंचायत सेमरिया के माझिपारा निवासी सोधन बिहोर पिता संतोष बिहोर का लड़का है इसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है  पहचान होने पर पुलिस को जाँच में आसानी होगई।

मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोधन 7 अगस्त दिन शनिवार को घर से खाना खा कर घूमने निकला था जिसके बाद वह वापस घर नही आया। उसका पता किया गया पर पता नही चला। आज 13 अगस्त  को डेम में लाश तैरती हुई मिली। 
मृतक के परिजन कोटा पुलिस को बताये कि मृतक विकलांग था वह डेम में नहाने गया होगा तब वह डूब गया होगा। कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्डम हो जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को स्वजनों को दे दिया गया। 
लेकिन अब यह पुलिस जाँच का बिसय है कि मौत डूबने से हुई या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है।फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।
Get Loan

Comments