breaking post New

*टी आई जेपी गुप्ता थाना तारबाहर का चार्ज लेते ही नशे के सौदागरों की उड़ाई नींद, ड्राई डे पर पकड़ी सराब।*

*टी आई जेपी गुप्ता थाना तारबाहर का चार्ज लेते ही नशे के सौदागरों की उड़ाई नींद, ड्राई डे पर पकड़ी सराब।*

*ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर-  तारबाहर पुलिस एवम टी आई जे पी गुप्ता चार्ज लेते ही आये हरकत में, ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की।*

*तारबाहर पुलिस  द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर महिला सहित दो आरोपियों को शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया।*

*आरोपियों के कब्जे से कुल 55 पाव देशी शराब और 4430/- रुपये बिक्री की रकम जप्ती की गई।मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।*

*इना आरोपियों  को किया गया गिरफ्तार---लिल्ली मेरी एंथोनी पिता एंथोनी उम्र 40 वर्ष निवासी तार बहार बस्ती शीतला मंदिर के पास*
*दूसरा राजेश पासी और गोलू पिता शंकर पासी उम्र 24 वर्ष निवासी खटिक मोहल्ला टिकरापारा बिलासपुर।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों पर कार्यवाही करने के संबंध में दिसा निर्देश दिए गए थे,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर क्षेत्र में ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।*

*उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना तारबाहर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दिया गया जिसमें टीम द्वारा एक महिला को तारबाहर बस्ती के सीतला मंदिर के पास शराब बिक्री करते पकड़ कर कार्यवाही की गई।*

  *आरोपी महिला के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्र 169/21 धारा-34(2) आबकारी एक्ट, आरोपी के विरुद्ध थाना तारबाहर में अप क्र-170/21 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।*

Get Loan

Comments