breaking post New

*खनिज बिभाग बिलासपुर के अधिकारी ने कुछ जानकारी लेने पहुँचे पत्रकार को अपराध दर्ज कराने,गार्ड को बुलाकर ऑफिस से बाहर निकलवाने की दी धमकी।*

*खनिज बिभाग बिलासपुर के अधिकारी ने कुछ जानकारी लेने पहुँचे पत्रकार को अपराध दर्ज कराने,गार्ड को बुलाकर ऑफिस से बाहर निकलवाने की दी धमकी।*

*खनिज बिभाग के अधिकारी दिनेश मिश्रा जी ने अबैध उत्खनन से संबंधित जानकारी देने के बजाय पत्रकार के साथ दुर्ब्यौहार करने लगे,यदि पत्रकार सही जानकारी लिए बिना खबर लगाता है तो भी सत्यता पूरी न आने का अंदेशा रहता है।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*किसी भी शिकायत या समझे जाने वाले कार्य मे संबंधित अधिकारी से उसकी सत्यता को जानना,सवाल पूछना पत्रकार का अधिकार होता है।*

*बिलासपुर---मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर खनिज बिभाग के  एक जिम्मेदार अधिकारी दिनेश मिश्रा  से जब अबैध उत्खनन, रोड में प्रयोग हो रहे पहाड़ के मैटेरियल, क्रेसर मिल से संबंधित कुछ जानकारियों की सत्यता जानने उनके ऑफिस पहुँचे, और उनसे इस संबंध में प्रश्न करने लगे तो अधिकारी महोदय गुस्से में आगये और पत्रकार को धमकी देते हुए कहा कि अपराध दर्ज करा दूंगा, गार्ड को बुलाओ इनको बाहर निकालो जैसे अशोभनिय शब्दों का प्रयोग करने लगे, इसी बीच उनका वीडियो भी बन गया।और वह सोसल मीडिया में भी वायरल होने लगा।*

*अब देश का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला पत्रकार क्या करें... अधिकारी से सत्यता जानना चाहता है कुछ पूछता है तो अपराध दर्ज कराने की धमकी देकर ऑफिस से निकालने की धमकी दी जाती है,यदि बिना पूछे खबर लगा देता है तो बोलाजता है बिना हमार पच्छ जाने कैसे खबर लगा दिए हम अपराध दर्ज करा देंगे, उधर सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की  बात कर रही है, इधर आये दिन जरा सी इसी तरह की शिकायतों में पत्रकारों के ऊपर थानों में बिना जाँच किये अपराध दर्ज कर लिया जाता है, ऐसी स्थिति में क्या होगा ..पत्रकार अपना काम करें या न करें..पत्रकारों की ऐसी स्थिति क्यों बनती जा रही है जनप्रतिनिधि हो या प्रशासनिक अधिकारी हो,या ठेकेदार हो सभी की आंखों की किरकिरी पत्रकार बनते जा रहें है। इसके लिए किसका दोष है ऐसा अब क्यों हो रहा है इसमें जरूर बड़े पैमाने पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।*

*पत्रकार उस्मान के अनुसार  अधिकारी सवाल पूछने पर अचानक गरम हो  गये और अभद्रता करने लगे खैर ओ तो वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। खनिज अधिकारी से बात करने की कोसिस की गई उनका पक्ष जानने के लिए परन्तु फोन नही उठा इसलिए उन्होंने ऐसा क्यों किया समझ से बाहर है।*

*ऐसी घटना निन्दनीय है शर्मनाक है इस पर सभी को बिचार करने की जरूरत है।*

Get Loan

Comments