breaking post New

*समझाइस देने गए ब्यक्ति पर पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला..मौके पर ही हो गई म्रत्यु..पुलिस पहुँची घटना स्थल।*

*समझाइस देने गए ब्यक्ति पर पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला..मौके पर ही हो गई म्रत्यु..पुलिस पहुँची घटना स्थल।*

*होली की खुशी बदली मातम में.. पति पत्नी के झगड़े को सुलझाने गए पड़ोसी की तब्बल टंगिया से वार कर करदी हत्या।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*करगीरोड कोटा*-  इस वर्ष होली में पुलिस की चाक चौबंद ब्यवस्था के बाद भी एक मामूली विवाद को सुलझाने गए ब्यक्ति को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम सोनसाय नवागांव में होली  के दिन पति पत्नी के विवाद के कारण समझौता करने गये  एक व्यक्ति की  जान ले ली।

मृतक ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके उम्र 40 साल साम करीब चार पाँच बजे के आस पास पड़ोस में हो रहे पति - पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने गया था। तभी महिला की पति रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह उइके उम्र लगभग 42 साल ने गुस्से में आकर अपने पड़ोसी ओमप्रकाश के सिर एवं गले मे तब्ल - टंगिया से वार कर हत्या कर दी। और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। फ़िलहाल सूचना मिलने पर  बेलगहना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई है, इस घटना से दहसत का माहौल बनगया है।

Get Loan

Comments