breaking post New

मरही कापा-करगीखुर्द बाबा की कुटिया हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत  कथा का हो रहा अयोजान..कथा ब्यास पिपरिया सागर वाले पंडित राजकुमार दुबे शास्त्री जी के मुखारबिंद से अमृत तुल्य रसमयी कथा का रसपान कर रहे श्रोतागण।

मरही कापा-करगीखुर्द बाबा की कुटिया हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत  कथा का हो रहा अयोजान..कथा ब्यास पिपरिया सागर वाले पंडित राजकुमार दुबे शास्त्री जी के मुखारबिंद से अमृत तुल्य रसमयी कथा का रसपान कर रहे श्रोतागण।
मोक्षदायनी,पापनासनी है श्री मद भागवत कथा।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर- बिलासपुर जिला के करगीरोड कोटा के समीप मरही कापा ( करगी खुर्द) बाबा कुटिया हनुमान मंदिर में पण्डित राजकुमार दुबे शास्त्री जी पिपरिया सागर मध्यप्रदेश वाले के श्री मुख से संगीतमय श्री मद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ बाबा  कुटिया हनुमान मंदिर मरही कापा में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक प्रारंभ है।
 
यह श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 श्री बाबा मंगल दास जी महाराज के कृपा पात्र श्री राजाराम दास जी महाराज कुटिया वाले बाबा के आयोजकत्व और ग्राम मरही कापा करगी खुर्द के ग्रामीणों के संयोजकत्व में आयोजित है। इस कथा ज्ञान यज्ञ में ग्राम मरही कापा के साथ ही आसपास गांव करगी, कोटा ,बिलासपुर आदि स्थानों के श्रोता गण कथा का रसपान कर रहे हैं ।
 
6अप्रैल को कथा में ध्रुव चरित्र की कथा और बाल गोपाल कृष्ण जी के जन्म का सुन्दर कथा के साथ ही नन्हें से बालक को कृष्ण रूप देकर जन्मोत्सव मनाया गया। शास्त्री जी के मुखारविंद से की गई ।  इस संगीत मय कथा ज्ञान यज्ञ में उनके दल के संगीतकार साथियों के द्वारा बहुत ही सुंदर सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी जा रही है। जिससे श्रोता गण भाव विभोर हो रहे हैं । मुख्य यजमान रीवा के ठाकुर जी तथा मरही कापा के कृष्ण कुमार साहू जी हैं। मंदिर के सेवक राजाराम दास जी महाराज ने ग्राम और आसपास के सभी लोगों से अपील की है कि भगवान की कथा का श्रवण कर अपना जीवन धन्य बनाएं और अधिक से अधिक श्रद्धालुगण, भक्तगण कथा का श्रवण कर आनंद उठायें।
Get Loan

Comments