breaking post New

सेंदरी में- कांग्रेस के बेलतरा ब्लॉक किसान सम्मेलन (वर्चुअल) में बारिश ने डाला व्यवधान,पंडाल हुवा खाली, फिर भी लोग डटे रहे*

सेंदरी में- कांग्रेस के बेलतरा ब्लॉक किसान सम्मेलन (वर्चुअल) में बारिश ने डाला व्यवधान,पंडाल हुवा खाली, फिर भी लोग डटे रहे*

बारिश शुरू होते ही इधर-उधर भागने लगे लोग, और खाली हो गया पंडाल*

*बारिश बंद होने पर फिर से लोग मुख्यमंत्री जी को सुनने के लिए पंडाल में  हो गए उपस्थित*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*10/10/2020*

 

*बिलासपुर*--  केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के मुख्यालयों में बड़े पैमाने पर आयोजित किसान सम्मेलन (वर्चुअल) आयोजित किये जा रहे है।

किसानों के बीच केंद्र सरकार द्वारा हाल में पारित किए गए तीन विधेयकों की खामियां और इससे किसानों को होने वाले नुकसान की बात समझाने बताने की दृष्टि से आयोजन हो रहे है।

इसी क्रम में बिलासपुर जिले के बेलतरा ब्लॉक का वर्चुअल किसान सम्मेलन बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर स्थित सेन्दरी गांव में हुआ। जहां बेलतरा ब्लॉक के किसान नेता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यहां किसान सम्मेलन की शुरुआत से पंडाल तकरीबन भरा हुआ था ‌ लेकिन जब कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने बोलना शुरू किया तब एकाएक मौसम ने करवट ली और तकरीबन 20 से 25 मिनट तक झमाझम बारिश होने लगी। जिसके कारण पंडाल में बैठे लोग इधर-उधर छांह में आसरा लेने भागने लगे। जिससे पंडाल तकरीबन खाली हो गया।

बाद में बारिश बंद होने के बाद फिर से लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को सुनने के लिए पंडाल के नीचे जमा हो गए। यहाँ किसान सम्मेलन का संचालन कांग्रेस नेता श्री साखन दर्वे के द्वारा किया गया। जबकि यहां सेन्दरी के अलावा बेलतरा क्षेत्र के किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यहाँ कांग्रेस के बेलतरा क्षेत्र के छाया विधायक, श्री राजेंद्र साहू,अंकित गौरहा, भुनेश्वर यादव, झगरराम सूर्यवंशी, वीरेंद्र साहू,बंटी यादव समेत क्षेत्र के किसान, गांव के सरपंच, कांग्रेस नेता एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही। ऐसे आयोजन प्रदेश के हर जिले ,ब्लाक स्तर पर आयोजित हो रहे है।

Get Loan

Comments