breaking post New

जिस मकान के अंदर से अबैध सागौन की लकड़ी,फर्नीचर बड़ी मात्रा में मिला..वन बिभाग के जाँच अधिकारी मकान मालिक.. वंहा रह रहे किरायेदार पर शिकंजा कसने के बजाय.. सिर्फ बढई को आरोपी बनाने की चल रही कबायद।

5 दिन बाद भी वनविभाग के जाँच अधिकारी कुछ खास कार्यवाई हुई बताने में असमर्थ।

असली तस्करों ने खेला खेल , फर्नीचर बनाने वाला बढई बनाया जा  रहा है बली का बकरा।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर--  13/5/23  को फिरंगीपारा कोटा के देवरिया तालाब जाने वाले रास्ते में जिओ टावर के पास बने दिनेश पांडे के मकान में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की कोटा टीम ने छापामारा और बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की । अधूरे बने फर्नीचर , चौखट, स्लीपट, पल्ले और गोले भी सागौन की टीम ने जप्त किये।



पूरी कार्यवाई में जाँच टीम ने कमरे के अंदर तलासी नही की , क्योंकि ताला बन्द था, परंतु जहाँ इतनी बड़ी मात्रा में अधूरे बने फर्नीचर सागौन के मिले तो कमरे में निर्मित फर्नीचर  बड़ी मात्रा में होने की संभावना थी, वहाँ उपस्थित लोगों के कहने के बाद भी जांच अधिकारी ने न तो ताला खोल, नाही उस ताले में सील लगाए ,और न ही मेन गेट में ताला लगाए, जबकि घर और कैम्पस एक ही है। तस्करों को पूरा मौका रात में समान ले जाने का दिया गया।

शुत्रों के अनुसार कार्यवाई के दौरान भी किरायेदार के दो साथी वहाँ पहुँच गए थे और सेटिंग का खेल सुरु हो गया था। इस तरह से आधी अधूरी कार्यवाई लोगों के समझ से परे है। ऐसे जवाब दार लोग यदि ऐसा करेंगे तो फिर वनों की या समाज की सुरक्षा कैसे होगी। गरीब कमजोर बली का बकरा बनते रहेगें।

रेंजर आर एस राठिया जी ने- इंडिया क्राइम न्यूज़ से बताया कि- कार्यवाई चल रही है एक बढ़ई को आरोपी बनाया गया हैं और एक ऑटो वाले कि तलास चल रही है। आगे जाँच चल रही है जैसे तथ्य आएंगे वैसा करेंगे।

फिर भी नगर में चर्चा जोरों पर है कि इस स्थान पर वर्षो से लकड़ी लाने ले जाने का काम चल रहा था, और जब वन विभाग कार्यवाई किया तो सागौन की लकड़ी फर्नीचर बरामद भी हुआ,  तो यह कार्य अकेले बढ़ई कैसे कर सकता है इसके पीछे के तस्करों के ऊपर तक वन विभाग के जाँच अधिकारी पहुँचपाते है कि नही यह तो जाँच पूरी होने पर ही पता चलेगा।

वन विभाग छापामार टीम में  डिप्टी रेंजर महेश चंद पांडेय , डिप्टी रेंजर लक्ष्मी नारायण चंद्राकर  , वन पाल कृष कुमार यादव ,फारेस्ट गार्ड लक्ष्मी नारायण साहू थे सामिल।

आगे क्रमशः ..
Get Loan

Comments