breaking post New

कोटा में चोरी का सिलसिला नही हो रहा कम.. फिर मेन रोड से एक बुलेट गाड़ी हुई चोरी..चोरों तक पहुचना पुलिस के लिए बना चुनौती।


कोटा में चोरी हुई बुलेट,व मोटरसाइकिलों का आज तक नही चला पता।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर-- करगी रोड कोटा में लगातार छह महीनों से समय समय पर दो पहिया बाहन मेन रोड से चोरी हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में 3 बुलेट गाड़ियाँ और मोटर साइकिल चोरी हुई है, गाड़ी मालिकों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए परन्तु पुलिस चोरों को नही खोज पाई। बिगत दिनों मेडिकल स्टोर संचालक सोमदत्त गुप्ता की बुलेट मुख्य मार्ग से उनके घर के पास रात में चोरी हो गई, फिर चंडी माता चौक के पास से बिकास फोटो स्टूडियो, कैलास गुप्ता साई जनरल स्टोर के पास से ब्यापारियों के घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी हुई, अभी जन्माष्टमी की रात मुख्य मार्ग से कान्हा गुप्ता अशोक गुप्ता के घर के सामने से कान्हा की बुलेट गाड़ी रात 2 बजे से चार बजे के बीच चोरी हो गई नाका में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर गाड़ी ले जाते दिखे उक्त सभी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई परन्तु किसी चोरी का पता नही चला।

वहीं लोगों के घरों के ताले टूटे चोरी हुई घर के समान नगदी जेवरात,कीमती समान चोर ले उड़े इन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई परन्तु इन घटनाओं के चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे।

यह एक गंभीर बिसय बनता जा रहा है कि मेन रोड में पुलिस पेट्रोलिंग करती है लोगो की भी आवाजाही बनी रहती है तो फिर चोर बड़े आराम से बारदात को अंजाम देकर कैसे निकल जाते है।यह पुलिस के लिए चुनौती भरा कार्य बनता जा रहा है।

सवाल उठ रहे है कि इस खाखी वर्दी का डर और सम्मान तो सभ्य नागरिक करते है परंतु इन चोरों,जुवांडियो, शराबियों ,मवालियों,अराजक तत्वों को क्यों नही है। जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है,बड़े बड़े अपराध करते है।

Get Loan

Comments