*कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे पार्षद और एल्डरमैन, बिलासपुर बिधायक को गाली देने और पत्रकार को मारने की धमकी के खिलाफ की गई कार्रवाई की मांग...कार्रवाई नही करने पर आंदोलन और चक्काजाम करने की दी चेतावनी।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---*कांग्रेस नेता ने थाने में पुलिस के सामने शहर के कांग्रेस के बिधायक को ही गाली दिया अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया,तो आम जनता का क्या होगा...क्या यही प्रजातंत्र है, इस घटना से तो प्रबुद्ध वर्ग के जेहन में हजारों सवालों के बवंडर चल रहे है।*
*मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता अकबर खान के कारनामे जग जाहिर है आए दिन बिलासपुर में किसी न किसी मामले को लेकर अकबर खान अखबारों और चैनलों की सुर्खियां बने रहते हैं अब एक नए मामले में कांग्रेस के एल्डरमैन और पार्षद दल ही अकबर खान के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे, दरअसल पिछले दिनों जमीन मामले को लेकर अकबर खान के खिलाफ मीडिया कर्मियों द्वारा खबर लगाई गई थी जिससे बौखला कर अकबर खान ने थाने में ही बैठकर मीडिया कर्मियों को मारने की धमकी दी इसके अलावा अकबर खान ने शहर विधायक शैलेश पांडे को गंदी गंदी गालियां भी दी.. वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है..लेकिन थाना प्रभारी पर कोई कार्यवाई नही की गई, जिसके बाद आज कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन का दल एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा जी से मुलाकात कर कांग्रेसी नेता अकबर खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की..इधर कांग्रेसियो ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस नेता अकबर खान पर कार्रवाई नही हुई तो आने वाले दिनों में चक्काजाम किया जाएगा और सड़कों पर बैठा जाएगा।*
*शिकायत करने पहुंचे एल्डरमैन ने बताया कि पुलिस थाने में बैठकर अकबर खान द्वारा की गई हरकत बिल्कुल भी असहनीय है और उनके इस करतूत से शहर की कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही है,शांती भी भांग हो रही है। थाने में बैठकर गाली गलौज करने और पत्रकारों को धमकी देने के विरोध में एसपी द्वारा थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया जाना चाहिए और अगर इस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में कांग्रेस द्वारा सिविल लाइन थाने के सामने चक्का जाम कर विरोध जताया जाएगा। अगर ऐसा करने से शहर में कानून ब्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।*
*ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शैलेंद्र जायसवाल, शहजादी कुरैशी, अखिलेश गुप्ता बंटी, जुगल किशोर गोयल, रामा बघेल, भरत कश्यप,सुबोध केसरी, अजरा खान, दीपांशु श्रीवास्तव, काशी रात्रे, मोनू अवस्थी, अर्जुन सिंह, अनुराग पांडे, शाश्वत तिवारी, रेहान रजा, आशा सिंह भरत जुर्ययानी, आदर्श पवार कप्तान खान, और बाबा पांडे आदि शामिल थे इन सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के जरिए कहा है कि यदि 31 अक्टूबर तक अकबर खान पर आपराधिक मामला दर्ज करने तथा टीआई सिविल लाइन को वहां से हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो 1 नवंबर को सिविल लाइन थाने का घेराव और चक्का जाम किया जाएगा।*

Comments